Categories: देश

मेघालय में भाजपा के समर्थन से NPP बनाएगी सरकार, संगमा होंगे अगले मुख्यमंत्री

मेघालय में एनपीपी के कॉनराड संगमा राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। सामचार एजेंसी ANI के मुताबिक उन्होंने मेघालय के गर्वनर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने अपने पास 34 विधायक होने का दावा किया है। 6 मार्च सुबह 10.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

राज्य में 21 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो वहीं भाजपा 2 सीटों के साथ गठबंधन सरकार की कवायद में लगी है। हालांकि कांग्रेस ने चुनाव परिणामों के बाद सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते गवर्नर को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। लेकिन भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने के समीकरण तलाशने शुरू कर दिए थे, जिसके बाद वह राज्य में 6 मार्च को सरकार बनाएगी।

बता दें कि असम के मंत्री और भाजपा नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों के साथ मुलाकात के बाद बताया था कि ‘हम समर्थन वाले 29 विधायकों की सूची लेकर गवर्नर से मुलाकात करेंगे। हमें उम्मीद है कि यह नंबर और बढ़ेगा।’ मालूम हो कि 60 सीटों की विधानसभा में 59 पर चुनाव हुए थे जिसमें से कांग्रेस को 21, भाजपा को 2 और एनपीपी को 19 और यूडीपी को 6 सीटें मिली हैं।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago