Categories: देश

इलाहाबाद:- अमित शाह को काला झंडा दिखाने जा रहे सपा के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काला झंडा दिखाने जा रहे समाजवादी पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इलाहाबाद के इंडियन प्रेस चौराहे से कर्नलगंज थाने की पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया.

इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को इलाहाबाद के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी समेत योगी कैबिनेट के कई मंत्रियों ने उनका स्वागत

किया. हालांकि, बारिश की वजह से उनके कई कार्यक्रम में बदलाव किए गए हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. वहीं अन्य कार्यक्रमों में बदलाव की संभावना है.

मित शाह का यह इलाहाबाद दौरा कई अन्य मायनों में भी महत्वपूर्ण है. अपने एक दिवसीय दौरे से वे कई निशाने साधेंगे. शाह संतों के साथ पूजन-अर्चन और भोजन करेंगे. बाघम्बरी मठ में संतों के साथ उनकी मीटिंग होगी और हिन्दुत्व का रोडमैप तैयार होगा. अखाड़ा परिषद के साथ भी उनकी बातचीत होगी. बातचीत में संत राम मंदिर का मुद्दा भी उठाएंगे. इसके पहले भी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सीएम योगी से चर्चा कर चुके हैं.

दरअसल, बीजेपी के चाणक्य अमित शाह को पता है कि कुंभ के माध्यम से पूरे देश में हिंदुत्व का माहौल पैदा किया जा सकता है. साथ ही मंदिर मुद्दे को भी जिंदा रखा जा सकता है. यही वजह है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी देश के सभी गांवों को कुंभ में आने का निमंत्रण पत्र भेज रहे हैं. यानी यूपी के सियासी कुंभ से पहले इलाहाबाद में आयोजित होने वाला यह महाकुंभ 2019 की दिशा तय करेगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago