भोजपुरी फिल्म के एक्शन किंग के नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर “यश कुमार” को मलेशिया में इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट भोजपुरी पर्सनालिटी अवार्ड से नवाजा गया है । मूल रूप से बलिया जिले के बिल्थरारोड तहसील के चैनपुर गुलौरा निवासी किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं ।
यश कुमार भोजपुरी फिल्मों के कामयाब,सुपर हिट हीरो और सिंगर हैं. अवार्ड समारोह में मलेशिया के ख्याति प्राप्त राजनीतिज्ञों व समाजसेवियों के अलावा भोजपुरी व हिंदी फिल्मों से जुड़े लोग मौजूद रहे। फोन पर मीडिया से बातचीत में में यश कुमार ने बताया कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं बल्कि भोजपुरी भाषा-भाषियों का है। कहा कि भोजपुरी ही ऐसी भाषा है जिसकी तुलना अन्य किसी भाषाओं से नहीं की जा सकती। उन्होंने इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास की अपील की।
अपनी आने वाली फिल्मों का जिक्र करते हुए यश कुमार ने बताया कि फिल्म ‘नागराज’ तीन अगस्त से पूरे भारत में एक साथ रिलीज की जायेगी। इसके साथ ही पिता-पुत्री के सम्बंधों पर आधारित पारिवारिक फिल्म ‘मेरी बिटिया’ छठ पूजा के समय रिलीज करने की योजना है। इनके अलावा मोहब्बत जिंदाबाद, इंस्पेक्टर धाकड़ सिंह, कसम पैदा करने वाले की पार्ट टू जल्द ही रिलीज होगी।
मलेशिया के अवार्ड समारोह में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व अभिनेता मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, अभिनेत्री अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे, निधि झा तथा हिंदी फिल्मों से विनय आनंद, कुमार सानू, कृष्णा अभिषेक, डीनो मारिया आदि कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक अभय सिन्हा ने बताया कि मलेशिया में मिले इस सम्मान से कलाकारों का उत्साह तो बढ़ा ही है, समारोह के जरिये भोजपुरी को अंतराष्ट्रीय जगत में सम्मान मिला है।
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…