प्राथमिक विद्यालयों से हटा ‘इस्लामिया’ शब्द, प्रधान ने दर्ज करायी आपत्ति, एबीएसए को सौंपा पत्रक

बलिया बिल्थरारोड क्षेत्र में स्थित इस्लामिया प्राथमिक विद्यालयों पर पर लिखे विद्यालयों से सरकार के आदेश के बाद और मीडिया में खबर चलने के बाद आखिरकार इस्लामिया लिखा शब्द हटा दिया गया।

 

जिसका विरोध करते हुए बृहस्पतिवार की रात्रि पिपरौली बड़ागांव के ग्रामीणों ने विद्यालय पर पुनः इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय कर दिया। इस संंबंध में शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान संघ मुस्लिम समुदाय के लोगो ने एबीएसए को पत्रक सौपा। बताते चले कि शिक्षा क्षेत्र सीयर में कुल 6 इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय है। जिनमे अवाया, कुण्डैल, बासपार बहोरवा, उभांव, तिरनई खिजिरपुर और पिपरौली बड़ागांव में इस्लामिया प्राथमिक स्थित है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश पर क्षेत्र के इस्लामिया प्राथमिक विद्यालयो पर लिखे इस्लामिया शब्द को बृहस्पतिवार को हटाकर सिर्फ प्राथमिक विद्यालय ही रहने दिया गया।

 

मंगलवार को बीएसए के आदेश के बाद भी इस्लामिया प्राथमिक विद्यालयों पर लिखा इस्लामिया शब्द नही हटाया गया था। इसके बाद पिपरौली बड़ागांव के ग्रामीणों द्वारा रात में ही पुनः इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय कर दिया गया। शुक्रवार के सुबह में स्कूल खुलने पर ग्रामप्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान ग्रामीणों संघ पहुंच स्कूल खुलने का विरोध करने लगे । इसकी सूचना मिलने पर एबीएसए भी पहुंच गये। जहाँ प्रधान प्रतिनिधि संघ शुक्रवार को स्कूल खुलने का विरोध जताया और कहा कि इस्लामिया शब्द रहना चाहिए। इसके साथ ही प्रधानाध्यापिका और एबीएसए को खुलने के विरोध में पत्रक सौपा। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर एबीएसए ने बताया कि इस्की सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दी गयी है। साथ ही रिपोर्ट भी भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये विद्यालय शुक्रवार के बजाय रविवार को ही बन्द होंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago