खुशखबरी! इलाहाबाद से बलिया के लिए शुरू हुई जनरथ बस

इलाहाबाद। रोडवेज ने बलिया जाने वाले यात्रियों को खासी राहत दी है। गर्मी और उमस के इस मौसम में इलाहाबाद से बलिया के लिए रोडवेज ने पहली बार एसी जनरथ बस सेवा शुरू की है।

नियमित रूप से इस बस का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। जो शाम चार बजे इलाहाबाद से रवाना होकर रात 11 बजे बलिया पहुंच जा रही है।
इलाहाबाद परिक्षेत्र के सिविल लाइंस डिपो की ओर से नेपाल बार्डर स्थित सोनौली के लिए एसी जनरथ सेवा चल रही थी, लेकिन संबंधित रूट पर अपेक्षित यात्री न मिल पाने की वजह से रोडवेज ने यह सेवा बंद कर अब उक्त बस को बलिया के लिए शुरू कर दिया है।

उधर बलिया जाने वाले यात्री भी इस रूट पर सीधी एसी बस चलाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। फिलहाल रोडवेज ने सोनौली जाने वाली बस को अब इलाहाबाद से बलिया के लिए शुरू कर दिया है।

कुल 301 किलोमीटर के इस सफर को तय करने में जनरथ सेवा को सात घंटे लगते हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर सड़क खराब होने की वजह से यह बस आठ घंटे का समय अभी लगा रही है।

इलाहाबाद से इसकी रवानगी का वक्त शाम चार बजे एवं बलिया से इलाहाबाद के लिए इसके चलने का समय सुबह चार बजे का निर्धारित किया गया है। इसका किराया 397 रुपये रखा गया है, जबकि इस रूट पर चलने वाली सामान्य बस का किराया 301 रुपये हैं।

साधारण बस और जनरथ के किराये में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होने के कारण लोग अब एसी बस में चलना ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए सभी प्रमुख रूट पर जनरथ की मांग अधिक है। पिछले महीने रोडवेज ने इलाहाबाद से दिल्ली के लिए जनरथ सेवा शुरू की थी। अब इलाहाबाद से बलिया के लिए शुरू की है।

रोडवेज इलाहाबाद क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिश्चंद्र का कहना है कि यात्रियों की डिमांड पर बलिया के लिए जनरथ शुरू की गई है। गोरखपुर रूट पर दो जनरथ बसें चलती थीं। सोनौली के लिए पर्याप्त यात्री नहीं मिलते थे। इसलिए इस जनरथ को बलिया रूट पर लगा दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago