हर जाति के व्यक्ति को 6-6 महीने का मुख्यमंत्री बनाया जाए: ओम प्रकाश राजभर

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले सूबे के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जातिवाद को लेकर गुरुवार को एक और बयान दिया है. केशव प्रसाद मौर्य की बजाय योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने के अपने बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने इलाहाबाद में कहा कि देश में जाति आधारित राजनीति एक जमीनी हकीकत है और इससे किसी भी तरह से इंकार नहीं किया जा सकता है. राजभर ने कहा कि हर जाति के व्यक्ति को सत्ता में आने और मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलना चाहिए.

ओम प्रकाश राजभर से जब पूछा गया कि क्या वह योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं देखना चाहते हैं. इस पर राजभर ने कहा कि देखिए हम सभी को देखना चाहते हैं. जब 6 माह के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती मुख्यमंत्री बन सकती हैं, तब छह-छह महीने के लिए सभी जातियों के नेताओं को मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो क्या बुरा है? हंसते हुए राजभर बोले, ऐसे पांच साल में 10 लोग मुख्यमंत्री बन जाएंगे. मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि हमारी पार्टी का सिद्धान्त है कि जब हमारी पार्टी की सरकार बनेगी तो छह-छह माह में एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलेगा.

जातिवाद के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में जातिवाद को नकारा नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि तहसीलों में तहसीदार मुहर लगाकर जाति प्रमाण पत्र जारी करता है. सरकारी नौकरियों में भी पूछा जाता है कि आप किस जाति के हो. तो जातिवाद को कैसे नकारा जा सकता है.  उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में सभी राजनीतिक दल टिकट बांटते हैं तो जाति पूछकर दिया जाता है. मंत्री भी जाति के कोटे के आधार पर बनाये जाते हैं. उन्होंने एक बार फिर कहा कि प्रदेश बीजेपी का चुनाव केशव प्रसाद मौर्या को आगे कर लड़ा गया था, जिससे उनकी कम्युनिटी के लोगों के उनके नाम पर भाजपा को वोट भी किया. लेकिन उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद देकर सरकार को संतुलित करने की कोशिश भर की गई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago