जब सिकंदरपुर थाने में पढ़ा गया निकाह…..

वर्षों पुराना प्यार आज परवाना चढ़ा। सिकंदरपुर पुलिस चौकी के प्रांगण में चौकी प्रभारी देवेन्द्र नाथ दूबे व सैकड़ों लोगों के सामने प्रेमी-प्रेमिका फिरोज अहमद और जरीना खातून का निकाह पढ़ा गया। सभी के सामने इस एक दूसरे को माला पहनाकर दोनों एक-दूजे के हो गए। फिरोज अहमद निवासी मोहल्ला भीखपुरा व जरीना मोहल्ला चांदनी चौक के बीच पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

जब दोनों परिवारों और आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो लोकलाज के भय से सभी लोगों ने मिलकर लड़के व लड़की को बहुत समझाया लेकिन  लड़की अपने जिद पर अड़ी रही।

जब दोनों परिवारों के लोगों को जब यह बात पता चली तो लोकलाज के भय से सभी लोगों ने मिलकर लड़के व लड़की को बहुत समझाया। लड़की के भाई मनौवर हुसैन ने सामाजिक लोकलाज और भय के चलते अपनी बहन को दूसरे जगह भेज दिया जिससे दोनों एक दूसरे को भुल जाये। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर लड़के ने लड़की के पास चोरी से मोबाइल फोन पहुचा दिया और फिर इनकी बातें होने लगी और प्यार फिर से परवाना चढ़ा। फिर लड़की ने भी यह ठान लिया कि वह निकाह (शादी) उसी लड़के के साथ करेगी वरना अपनी जान दे देगी। इस चेतावनी के बाद यह मामला बुधवार की सुबह पुलिस चौकी तक पहुंच गया।

जिसके बाद चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दूबे के प्रयास से संभ्रांत लोगों के बीच दोनों परिवारों के सहमति से कारी फिरोज इमाम साहब के द्वारा पुलिस चौकी सिकंदरपुर के प्रांगण में निकाह कराया गया।

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago