जल्द शुरू होगा सभी ट्रेनों का परिचालन, बलिया से मुम्बई के लिए भी चलेगी ट्रेन- सांसद

बैरिया डेस्क : कोरोना से बिगड़े ट्रेनों के समय सारिणी व परिचालन पटरी पर आने की सम्भावना प्रबल हो गयी है। बलिया से मुम्बई के लिए ट्रेन चलेगी, डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी, उक्त जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बताया कि इसके लिए रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। कागजी काम भी १५ दिनों के अंदर पूरा हो जाएगा।

सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बताया कि बलिया से नई दिल्ली के लिए चलने वाली हमसफऱ एक्सप्रेस भी दैनिक होगी। वहीं कोविड 19 के चलते छपरा, बलिया, वाराणसी खण्ड पर निरस्त की गई सभी ट्रेनों का परिचालन 20 जनवरी के बाद शुरू होगा। इसके लिए मैंने रेल मंत्री पीयूष गोयल व भारतीय रेल के सीईओ विनोद कुमार यादव से आग्रह किया था।

दोनों लोगों ने मेरे आग्रह को स्वीकार कर लिया है। सांसद ने बताया कि आरा से सुरेमनपुर होते हुए बलिया तक नई रेल लाइन के मंजूरी देने का मामला रेलवे ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है।

नए वित्तीय वर्ष में अप्रैल, मई के महीने में इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। सांसद ने बताया कि कोरोना का प्रकोप कम होते हुए युसुफपुर, मोहम्दाबाद, चितबड़ागांव, फेफना, सागरपाली, बलिया, बांसडीह, सहतवार, रेवती, सुरेमनपुर, बकुल्हा रेलवे स्टेशनों पर पेयजल, बिजली सहित अन्य सुविधाओं को मुक्कमल कर लिया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago