अडानी-अम्बानी समूह के वर्कर की भाषा बोल रहें हैं मोदी और योगी: रामगोविंद चौधरी

बलिया। उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि खेती बारी और किसानी को कारपोरेट के हाथ में सौंपने वाले कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष नहीं, सत्ता पक्ष देश को गुमराह कर रहा है। इस मामले में भारत सरकार और भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकारें अम्बानी और अडानी समूह के वर्कर के रूप में काम कर रही हैं, खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके वर्कर की भाषा बोल रहे हैं।

कृषि सम्बन्धी यह तीनों कानून लागू हो गए तो खेती बारी और किसानी अडानी अम्बानी समूह और उनके गिरोह के कारपोरेट के हाथ में होगी। इससे बचने के लिए किसान आंदोलन कर रहा है। इस आंदोलन में अब तक बीस किसान शहीद हो चुके हैं। इसे लेकर व्यथित एक संत अपनी जान दे चुके हैं। इसके बाद भी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने अभी तक इन शहीद परिवारों के आंसू पोछने की कोशिश भी नहीं की। उन्होंने कहा कि दुनियां में कोई अमर नहीं है। जो आया है, उसे आज नहीं तो कल जाना पड़ेगा । यह दौलत जिसके लिए अडानी अम्बानी समूह और उनकी सरकारों के द्वारा यह मौत का खेल खेला जा रहा है, यहीं रह जाएगी।

इस सच को अम्बानी, अडानी समूह और उनके वर्कर के रूप में काम सरकारों को भी समझना चाहिए और मोदी योगी को भी। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी यदि अम्बानी अडानी समूह की जगह किसानों के प्रति वफ़ादार हैं तो खेती बारी और किसानी को निगलने वाले इन कृषि कानूनों को अविलंब वापस लें, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून का रूप दें और आंदोलन में शहीद हुए किसानों को शहीद घोषित करें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago