BJP सांसद बोले- राजधानी रोक दो , 10 मिनट में वैशाली स्टेशन पर होनी चाहिए

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम की दादागिरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रेलवे के अधिकारियों को हड़काते हुए नजर आ रहे हैं. अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की अगवानी करने पहुंचे सांसद सतीश गौतम ट्रेन लेट होने पर अचानक भड़क गए.

इसके बाद उन्होंने फोन पर रेलवे अधिकारियों को हड़काते हुए सभी ट्रेनों को रोकने और उस ट्रेन को पहले स्टेशन लाने की बात कहने लगे, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय आ रहे थे. बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वैशाली एक्सप्रेस से अलीगढ़ पहुंचे थे और सांसद इसी ट्रेन की बात कर रहे थे.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सांसद सतीश गौतम रेलवे स्टेशन पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. वह फोन पर रेलवे अधिकारी को आदेश दे रहे हैं. वह फोन पर कह रहे हैं कि सारी गाड़ियों को रोक लें और जल्दी से वैशाली एक्सप्रेस को निकालें. 15 मिनट में मुझे यहां पर गाड़ी चाहिए. तुम वैशाली के लिए तत्काल बोलो. पता करो वैशाली 10 मिनट में यहां चाहिए.

बीजेपी सांसद यहीं नहीं रुके और यहां तक कहा कि राजधानी को रोक दो, वैशाली को निकालो. राजधानी बाद में भी तो जा सकती है. दरअसल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय वैशाली एक्सप्रेस से अलीगढ दौरे पर जा रहे थे. बीजेपी सांसद का यह विवादित वीडियो सामने आने पर कांग्रेस ने करारा हमला बोला है. कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि बीजेपी के नेताओं का व्यवहार लोकतंत्र के खिलाफ है.

वही, विवाद बढ़ने पर बीजेपी सांसद गौतम के प्रवक्ता संदीप चाणक्य ने सफाई दी. उन्होंने दलील दी कि ट्रेन पांच घंटे लेट आई और जब इस बाबत पूछताछ की गई, तो पता चला कि यह ट्रेन अलीगढ स्टेशन से पहले ही खड़ी है. इस पर सांसद गौतम ने सिर्फ इतना ही कहा था कि ट्रेन 10 मिनट की दूरी पर खड़ी है. इसको जल्दी लाया जाए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago