बलिया गोलीकांड के पीड़ित परिवार से अखिलेश यादव ने की बात, कल मिलने जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

बलिया में पुलिस के सामने हुई गोलीबारी में मारे गए जयप्रकाश के परिवार से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फ़ोन पर बात कर सांत्वना दिया।सपा अध्यक्ष ने मृतक के भाई से कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। आप हिम्मत रखें समाजवादी पार्टी आपके साथ है।आपकी हर सम्भव सहायता समाजवादी पार्टी करेगी।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को फोन पर बातचीत की। उन्हें हर संभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल भी शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने जाएगा।

अखिलेश ने इलाके के सपा नेता के मोबाइल फोन से जयप्रकाश के बड़े भाइयों चंद्रमा पाल और सूरज पाल से बातचीत की। अखिलेश ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि आप  लोग हिम्मत रखना, हम लोग आपके साथ हैं। परिवार को न्याय दिलाने में पार्टी मदद करेगी।

बता दें की बलिया में रेवती के दुर्जनपुर इलाके में कोटे की दुकान को लेकर हो रही खुली बैठक के दौरान ही 15 अक्तूबर को पुलिस के सामने 46 वर्षीय जयप्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के करीबी धीरेंद्र सिंह पर लगा है। धीरेंद्र के भाजपा से जुड़े होने के कारण सियासत गरमा गई है।

इससे पहले सपा की ओर से भी बताया गया कि पीड़ित परिवार से मिलने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बलिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं की सूची भी जारी की गई।  जारी की गई लिस्ट में पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह, बैरिया के विधायक जय प्रकाश अंचल का नाम शामिल है।  माना जा रहा है कि सपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने के बाद अपनी रिपोर्ट अखिलेश को देगा।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago