सत्ता में आने पर महिलाओं को देंगे 2000 रुपये पेंशन- अखिलेश यादव

लखनऊ- सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है की सत्ता में आने पर महिलाओं को 2000 रुपये महीने पेंशन देंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

अखिलेश ने सपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। कहा कि महिलाएं चाहे किसी भी समुदाय की हो उनके साथ न्याय होना चाहिए। भाजपा राज में महिलाएं सबसे ज्यादा संकट में है। जनता की बुनियादी जरूरतों के प्रति सरकार का रवैया उपेक्षापूर्ण है। समाजवादी सरकार ने जिन शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाकर रोजगार दिया भाजपा ने उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। शिक्षा मित्रों के हर संघर्ष में समाजवादी उनके साथ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 75 सीटें जीतने का दावा आधारहीन है। उसे ध्यान रखना चाहिए कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में 1977 के चुनाव में जनता ने सत्ताधारी दल को सबक सिखाया था, इस बार भी वैसा ही होगा। असहमति की आवाज उठाने वालों के प्रति सरकार का बर्ताव बर्बरतापूर्ण है। भीड़ द्वारा हत्या देश के लिए शर्मनाक है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

6 days ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

7 days ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 week ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 week ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

1 week ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

1 week ago