सभी हिंदू पैदा करे पांच बच्चे तभी बचेगा हिंदुत्व: बीजेपी विधायक

बलिया के बैरिया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह  काफी समय से लगातार विवादित बयान दे रहे है। सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि हिंदुओं की आबादी बढ़नी चाहिए, इसके लिए जरूरी है कि सभी हिंदू कम से कम पांच बच्चे पैदा करें।   हैं और अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

हिंदुओं की जनसंख्या के बारे में सुरेंद्र सिंह ने कहा, ‘हिंदुओं की आबादी बढ़नी चाहिए। हर महंत की इच्छा है कि कम से कम पांच बच्चे, हिंदू युगल कम से कम पांच बच्चे पैदा करें तो भारतीय ताकत बनी रहेगी। हिंदुस्तान में हिंदुत्व बना रहेगा।’

बीजेपी विधायक ने कहा, ‘जिन्ना को आतंकी नहीं कहूंगा लेकिन राष्ट्रविरोधी चिंतन का व्यक्ति जरूर कहूंगा। आतंकी इसलिए नहीं कहूंगा क्योंकि स्वतंत्रता आंदोलन में जिन्ना भी एक सहभागी के रूप में थे। जिन्ना बाद में पाकिस्तान चले गए। उन्होंने भारत को कभी अपना राष्ट्र नहीं माना। पाकिस्तान परस्त लोगों को भारत की धरती पर सम्मान नहीं मिलना चाहिए।’

सुरेंद्र सिंह ने कहा, अधिकारियों से अच्छा चरित्र वेश्याओं का होता है, वह पैसा लेकर कम से कम अपना काम तो करती हैं और स्टेज पर नाचती हैं। लेकिन ये अधिकारी तो पैसा लेकर भी अपना काम करेंगे कि नहीं इसकी कोई गारंटी ही नहीं है।’ उत्तर प्रदेश के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक दिन पहले यानी मंगलवार को ही चेतावनी दिवस के रूप में मनाया था। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक नारा भी तैयार किया था- ‘घूस मांगे तो घूसा दो, नहीं माने तो जूता दो।’

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago