Categories: बलिया

भाजपा से टिकट न मिलने पर बोले अजय शंकर, मुझे अभिमन्यु की तरह घेर कर मारा!

भाजपा ने जबसे प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है, तब से पार्टी के अंदर फूट पड़ गई है। टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने पार्टी के खिलाफ विरोध के सुर तेज कर दिए हैं। कई नेता पार्टी की नीतियों से अंसतुष्ट होकर बयानबाजी कर रहे हैं तो कईयों ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

इसी क्रम में रेवती में भाजपा नेता अजय शंकर पाण्डेय कनक ने पार्टी के प्रति असंतोष जताते हुए मंगलवार को आवास पर बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने पार्टी के प्रति नाराजगी जताई और कहा कि मुझे अभिमन्यु की तरह घेर कर मारा गया। शुरू से ही एक ही व्यक्ति को टिकट देने की बात की जाती रही। मेरे सामने चुनाव लड़ने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने अपने समर्थकों से बात करने के बाद चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है हालांकि वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे यह साफ नहीं किया।

इधर बलिया में भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज होकर अवलेश सिंह ने जदयू का दामन थामा है। जदयू ने भी तुरंत ही अवलेश सिंह को फेफना से प्रत्याशी घोषित कर दिया। वह आज नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं भाजपा से अलग होने के बाद अवलेश सिंह की नाराजगी खुलकर सामने आई। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत करने के बाद भी भाजपा ने मुझे उस लायक नहीं समझा और मुझे टिकट से दूर कर दिया। मैं चुनाव मैदान में रहूंगा। 2014 में मैंने पहले लोकसभा के लिये दावेदारी की और उसके बाद 2017 और 2022 में भी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी की थी। भाजपा ने मेरे साथ धोखा किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago