Categories: बलिया

मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दिया अपने 5 साल के कार्यकाल का हिसाब, बताया कितना किया विकास

बलिया। फेफना सीट से बीजेपी प्रत्याशी व राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने जनता को अपने 5 साल के कार्यकाल का ब्यौरा दिया है। उन्होंने एक रिपोर्ट कार्ड पेश कर जनता को 5 साल में किए विकासकार्यों के बारे में बताया। इस डॉक्यूमेंट में शिक्षा, सड़क, आवास, सरकारी योजनाओं, सामूहिक विवाह सम्मेलन इन सभी को लेकर उपेंद्र तिवारी के द्वारा किए गए कार्यों का एक खाका पेश किया गया है और पांच साल की विधायक निधि का हिसाब दिया गया है।

जिसके मुताबिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में विधायक ने कई अच्छे कार्य किए। फेफना में कोरोनाकाल के दौरान विधायक तिवारी के द्वारा ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोगी सामग्री के लिए 84 लाख की राशि दी गई थी। आसाध्य रोग से पीड़ित कमजोर वर्ग के लिए लाखों की राशि दी। मंत्री ने कोरोनाकाल में स्वैच्छिक कोष से 26.53 की राशि जारी की। मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था की। 5 सालों में 2 करोड़ 45 लाख की लागत से 53 ओपन जिम बनाए गए।

अपने कार्यकाल के दौरान जनता तक बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने पर विधायक का फोकस रहा। इसीलिए 39 लाख से ज्यादा की विधायक निधि से सार्वजनिक स्थलों पर 11 आर.ओ. प्लांट लगाए गए। 3 करोड़ 68 लाख की धनराशि सीसी मार्ग, पुलिया नाली निर्माण के लिए जारी की गई। निर्बाध बिजली आपूर्ति बहान करने के लिए 93 परियोजनाओं में 1 करोड़ से ज्यादा की राशि दी गई।

इसके अलावा गांव, गरीब व किसानों तक हर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया। किसानों की परेशानी को देखते हुए सिंचाई, बाढ़ को लेकर कई परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया। बाढ़ प्रभावितों के इलाके का सर्वे कर मुआवजा व हर संभव मदद पहुंचाई। नदियों पर पुलों का निर्माण भी करवाया गया।

अपने 5 साल के कार्यकाल में विधायक ने ऐतिहासिक कई सामूहिक विवाह समारोहों के आयोजन करवाए। गांवों तक हर योजना का लाभ पहुंचे इस पर भी विधायक ने ध्यान दिया। वहीं फेफना विधानसभा में अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए कार्यों का हिसाब-किताब देकर उपेंद्र तिवारी ने जनता से उनके पक्ष में मतदान भी अपील की है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

12 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

12 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

13 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

14 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago