बलिया। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव की जंग जारी है। प्रदेश में 7 चरण में चुनाव होना है और दो दिन बाद ही पहले चरण के लिए वोटिंग है हालांकि बलिया में 6वें चरण में वोटिंग होगी चुनाव नजदीक आते ही प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेनिंग कर वोट मांग रहे हैं। इस बीच फेफना विधानसभा क्षेत्र में थोड़ा अलग नजारा देखने को मिला। जहां सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव घर-घर तो पहुंचे लेकिन हाथ में तख्ती लेकर, इस दौरान उन्होंने जनता से वादे कर वोट की अपील की। लोगों को सपा प्रत्याशी का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा हैं।
‘वादों’ की तख्ती- बता दें फेफना विधानसभा से सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर कैपेनिंग के निकले लेकिन आज उनके साथ में तख्तियां भी थी। जिस पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा लिखा हुआ था। और इन तख्तियों के साथ ही सपा प्रत्याशी ने प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर सपा को वोट देने की अपील की। चुनाव में जीत के बाद 300 यूनिट बिजली फ्री देने का जनता से वादा किया। साथ ही ज्यादा से ज्यादा वोट देकर सपा को जिताने की मांग की।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…