बलिया। रेल यात्रियों के लिए एक अहम खबर है। छपरा-वाराणसी सिटी रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को अब राहत मिलने वाली है।क्योंकि यात्रियों की मांग पर छपरा से वाराणसी सिटी रूट पर 13 फरवरी से पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। ट्रेन के संचालन से व्यापारियों, कर्मचारियों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को वाराणसी, गाजीपुर, छपरा सहित अन्य शहरों के साथ ही कस्बों में आने-जाने में आसानी होगी।
इस टाइम पर लगेगी ट्रेन- वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05446 अप छपरा स्टेशन से रोजाना शाम 4.10 बजे वाराणसी सिटी के लिए रवाना होकर गौतम स्थान, मांझी, सुरेमनपुर, रेवती, सहतवार होते हुए 5.58 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी। वहां से करीमुद्दीनपुर, युसूफपुर, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार से रात 9.40 बजे वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05446 डाउन रोज वाराणसी सिटी स्टेशन से सुबह 5 बजे छपरा के लिए रवाना होगी। ये सारनाथ, कादीपुर, रजवारी, सैदपुर भितरी, नंदगंज, अंकुशपुर होते हुए 6.45 बजे गाजीपुर सिटी, वहां से यूसुफपुर, करीमुद्दीनपुर, फेफना से 8.19 बजे बलिया स्टेशन रुकेगी, निर्धारित सभी स्टेशनों पर रुकते हुए 10.55 बजे छपरा पहुंचेगी। यात्री कोविड नियमों का पालन करते हुए जनरल टिकट पर यात्रा करेंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…