AIMIM ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, बलिया के इस शख्स को बनाया सोशल मीडिया प्रभारी !

बलिया  डेस्क :  सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बूथ स्तर पर भी होने वाले कार्यक्रमों, सूचनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया की मदद लेने की योजना बनाई है। इसके तहत कई जिलों में सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गए है, जो सोशल मीडिया से जुड़ा कार्य देखेंगे। साथ ही प्रत्येक बूथ पर एक सोशल मीडिया का ग्रुप भी बनाया जाएगा।

रविवार को AIMIM ने अपने सोशल मीडिया प्रभारी की दूसरी सूची जारी की है जिसमें बलिया का सोशल मीडिया प्रभारी आबान हसन को बनाया है। बेल्थारा रोड के ग्राम फरसाटार के रहने वाले आबान हसन ने पिछले साल ही पार्टी की सदस्यता ली है। पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले आबान को बलिया AIMIM का काफी सक्रिय सदस्य माना जाता है।

इसी को देखते हुए पार्टी ने सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीँ सोशल मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए आबान हसन ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका वे निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं धन्यवादी हूं प्रदेश की इकाईयों का जिन्होंने मुझे चुना है। मुझे जो काम करने का अवसर दिया है इसके लिए प्रदेश की सभी इकाइयों को धन्यवाद देता हूं।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago