अग्निपथ हिंसा : बलिया में रफ्तार पकड़ने लगा रेल व बस परिचालन

बलिया में 2 दिनों के बाद  रेल व बस सेवा रफ्तार पकड़ने लगा है। जिले में अग्निपथ योजना  के विरोध में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद ठप पड़ा रेल और बस सेवा ने अब रफ्तार रफ्तार पकड़ ली है।  रविवार को पैसेंजर ट्रेनों का संचालन तो पूरी तरह से ठप रहा, लेकिन लम्बी दूरी की कुछ गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ। इसी तरह से दो दिनों बाद बसों का संचालन भी समान्य हो गया था, हालांकि रोडवेज बस स्टेशन पर सवारियों के हिसाब से ही बसों को खड़ा किया जा रहा था। अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को युवकों ने विरोध-प्रदर्शन के साथ ही तीन ट्रेनों में तोड़फोड़ करने के साथ ही एक रेलगाड़ी के कोच में आग लगा दिया। युवकों ने शहर के कई जगहों पर जमकर उत्पात मचाने के साथ ही पुलिस पर भी पथराव किया।

अन्य जगहों पर आंदोलन को देखते हुए शुक्रवार से ही ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। शनिवार को तो ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। हालांकि रविवार को कुछ रेलगाड़ियों का परिचालन हुआ तो लोगों को भी राहत मिली। रेल सूत्रों की मानें तो अप साइड से छपरा से चलकर दूर्ग तक जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस और छपरा से चलकर अहमदाबाद तक जाने वाली ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस को चलाया गया। इसी प्रकार डाउन साइड से फर्रुखाबाद से चलकर टाटा नगर तक जाने वाली उत्सर्ग एक्प्रेस गुजरी। रात में डाउन राजधानी एक्सप्रेस को भी रेल प्रशासन ने चलाया था। रेलवे स्टेशन के अंदर-बाहर एहतियातन पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह का कहना है कि एहितयातन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन फिलहाल बंद है।

वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार पहले दिन बवाल के दौरान 109 युवकों को पकड़ा गया था। सभी को उसी दिन जेल भेज दिया गया। इसके बाद सोशल मिडिया, वॉयरल वीडियो तथा मोबाइल नम्बरों को ट्रेस करने के बाद दर्जनों को पकड़ा गया है। इनमें बांसडीहरोड पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को पकड़ा है। इसी प्रकार फेफना, सुखपुरा, दुबहड़ आदि जगहों से भी चिन्हत युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कई टीमों को इसके लिये लगाया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago