अभामवैस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिनेश गुप्ता के बलिया आगमन पर उमड़ा हुजूम

बिल्थरारोड। बिल्थरारोड के नगर पालिका चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में बिल्थरारोड के नप चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता को अभामवैस का यूपी का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार गुरुवार को  बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर पहुँचने पर भारी बारिश के बाद भी हर्षोउल्लास के साथ सजातीय बन्धुओ और शुभेच्छुओं ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

अपने स्वागत से अभिभूत अभामवैस के नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि समाज के विकास और मान सम्मान के लिए लगातार डटे रहेंगे। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। स्वागत करने वालो में प्रदेश महामंत्री गिरीश गुप्ता, मधुबन के नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर मद्धेशिया, सतीश राव अंजय, आलोक गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, गणेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, राममनोहर गांधी, मिन्टू गुप्ता, सतीश गुप्ता, बिक्की, उपेन्द्र गुप्ता, पुनीत गुप्ता , कमलेश मद्धेशिया , पिक्की वर्मा, पंकज मोदी, सुनील साहनी , सत्यम मद्धेशिया आदि शामिल रहे।

आपको बता दें कि अभामवैस राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता और संरक्षक जगन्नाथ गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की और दिनेश कुमार गुप्ता को यूपी में संगठन की कमान सौंपी। नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि समाज के विकास और मान सम्मान के लिए लगातार डटे रहेंगे। सभी का आभार व्यक्त किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago