कल बलिया आएंगे सीएम योगी, जिले में बढ़ी हलचल, ये है कार्यक्रम

बलिया। बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। जिले में बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अगस्त को यानि कल बलिया आएंगे। बता दें कि बलिया में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटान तेजी से हुआ। कई गांव उफान पर आई नदी के चपेट में आए। कई किसानों की फसलें खराब हो गईं तो कुछ के घर ढह गए। 13 अगस्त को सीएम योगी बलिया का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री के 14 अगस्त को यहां आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसे लेकर तैयारियां भी चल रही थीं। इसी बीच, बुधवार को लखनऊ से यह संदेश आ गया कि मुख्यमंत्री अब 14 अगस्त की बजाय 13 अगस्त को ही बलिया आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ शहर से सटे माल्देपुर में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। वहीं कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें वे बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटेंगे। चूंकि आधिकारिक रूप से यह तय नहीं हो पाया है लिहाजा हकार्यक्रम स्थल में बदलाव भी संभव है।

फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज हो गयी है। पिछले दो दिनों से जिस प्रकार जिले में लगातार मंत्रियों के दौरे बढ़े हैं, जलशक्ति मंत्री के बाद प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है, उससे भी मुख्यमंत्री के आने की संभावना प्रबल हो गयी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago