बलिया। जिले में गंगा नदी उफान पर हैं। बाढ़ के हालात हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाढ़ का खतरनाक रुप देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो में ऊफान पर आई नदी ने एक मकान पर चपेट में ले लिया। पानी के तेज बहाव ने देखते ही देखते मकान को अपने अंदर समा लिया। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बलिया का है।
बलिया में इस वक्त बाढ़ के हालात है। ऐसे में इस वीडियो को बलिया का बताकर जमकर शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो में पानी की रोद्र रुप देखकर हर कोई हैरान है और अलग अलग कमेंट कर रहा है। लेकिन जब बलिया ख़बर ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की तो कुछ अलग ही बात निकल कर सामने आई।
बलिया ख़बर की पड़ताल में वायरल वीडियो फर्जी निकला। जांच में पता चला कि यह वीडियो इंडोनेशिया का है। जो 6 साल पुराना है। जिसे बलिया का बताकर खूब शेयर किया जा रहा है। जिले के कई बड़े पत्रकार और नेताओं ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। Whatsapp पर भी यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे कोई छपरा का तो कोई नरदरा भुसौला का बता रहा है। बलिया ख़बर की आपसे अपील है कि कृपया बिना पुष्टि के वीडियो शेयर न करें। ऐसे में जनपद में भय की स्थिति उत्तपन्न होती है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…