प्रदेश में सड़कों का काम ठीक से न हो पाने के चलते आम जनता को काफी परेशानी होती है। कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में है, लेकिन इनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। ऐसे में शासन ने सड़कों के काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
बलिया में स्वीकृत लंबाई से कम काम होने पर भी ठेकेदार को भुगतान किए जाने पर एई बाबर अली और जेई राहुल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
इसके अलावा इटावा-मैनपुरी राज्य मार्ग, सिरसागंज-किशनी-विधुना राज्य मार्ग, करहल-कुरावली मार्ग और किशनी-जसराना और कीरतपुर-उखांड मार्ग में कई स्थानों पर गड्ढे होने, काम की गुणत्ता संतोषजनक न होने और समय से काम पूरा न होने के चलते मैनपुरी के दो सहायक अभियंताओं को विनोद कुमार और शिवओम को निलंबित कर दिया है। ये दोनों सहायक अभियंता वहां के निर्माण खंड-3 में कार्यरत है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…