Categories: बलिया

बलिया के बेल्थरारोड में नाले में नहाने गई बच्चियां गहरे पानी में डूबी, दोनों की मौत

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नाले में नहाने गई 2 बच्चियां गहरे पानी में डूब गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रातभर बच्चियों की खोजबीन की और सुबह बच्चियों के शव पानी में तैरते हुए मिले।

बताया जा रहा है कि 11 वर्षीय संध्या पुत्री सुनील और 12 वर्षीय अनीता पुत्री रीता अपनी सहेली खुश्बू के साथ नाले में स्नान करने गई थीं। नहाते-नहाते संध्या और अनीता गहरे पानी में चली गईं। जब खुश्बू ने यह देखा तो उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। गांववालों ने बच्चियों की तलाश शुरू की, लेकिन उनके शव बरामद नहीं हुए।

गुरुवार सुबह नाले में बच्चियों के शव तैरते हुए मिले। शव को देखकर दोनों माताएं फूट-फूटकर रोने लगीं। ग्रामीणों ने उन्हें सांत्वना देने का प्रयास किया और किसी तरह उन्हें वहां से हटाकर घर ले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। अनीता इस गांव में अपने नाना के पास रह रही थी, और दोनों बच्चियों की मौत ने पूरे गांव को गहरे दुःख में डुबो दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago