Categories: बलिया

बलिया में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 6 महीने तक नहीं की कार्रवाई, कोर्ट ने दिया आदेश

बलिया के रेवती क्षेत्र में महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने 6 महीने तक भी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया और पुलिस को 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रेवती थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 40 वर्षीय महिला की तहरीर पर बुधवार को उसके गांव के रहने वाले हरेंद्र यादव, मैनेजर यादव, राजेश कुमार वर्मा, शैलेश सिंह और देव प्रताप सिंह के खिलाफ सामूहिक बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि महिला ने अदालत में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) के तहत शिकायत दाखिल कर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने 24 मार्च 2024 की देर रात उसके घर में उसके बुजुर्ग ससुर पर गोबर और रंग फेंका था। महिला का कहना है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता कुमारी ने इस मामले में पिछली 19 सितंबर को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago