Categories: बलिया

बलिया के जमुनाराम PG कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा दिवस के समापन पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

बलिया की चितबड़ागांव जमुनाराम पीजी कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा दिवस के समापन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा दिवस के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर धर्मात्मानंद द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।

स्वयं सेविकाओं तथा स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता एवम सफाई कार्य भी किया गया। महाविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त किया गया। उसी के अंतर्गत रुदल ब्रह्म बाबा की परिसर सफाई भी की गई। स्वयं सेविकाओं द्वारा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर उनको नमन कर छात्र-छात्राओं को स्वच्छ भारत का संकल्प एवं शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर नाटक,भाषण,गीत द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर विनोद कुमार यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर तेज प्रकाश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया एवम आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में अविनाश पांडेय, नीरज यादव, विजय शंकर तिवारी, प्रीति मिश्रा, आशीष गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आरती पांडे ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago