Categories: बलिया

बलिया में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन तैनात, लगातार बचाव कार्य जारी

बलिया में गंगा और सरयू के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में की जा रही व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह, समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व कर्मी नियमित रूप से भ्रमण कर रहे है।

बता दें कि गंगा और सरयू नदी में आई बाढ़ की वजह से जिले के कुल 27 गांव प्रभावित हुए हैं। इनमें रहने वाले 31,495 लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुल 97.7 हेक्टेयर आबादी और 197.7 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि प्रभावित हुई है। एनडीआरएफ की एक टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिये तैनात की गयी है। जनपद के सभी 61 बाढ़ चौकी एवं 72 राहत शिविर क्रियाशील कर दिये गये है। राहत शिविरों में दोनों समय ताजा भोजन, पानी, बिस्तर, लाईट आदि की व्ययस्था की गयी है।

बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के आवागमन के लिये 76 नावें लगायी गयी है। बासंडीह में ग्राम सुल्तानपुर में स्थापित किये गये बाढ़ राहत शिविर में 70 लोग निवास कर रहे है। तहसील बैरिया अन्तर्गत लार्ड कृष्णा एकेडमी को बाढ़ राहत शिविर के लिए अधिग्रहित किया गया है। वर्तमान में वहां कोई बाढ़ प्रभावित व्यक्ति नहीं रह रहा है। बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों में अब तक 4400 राहत सामग्री की किट वितरित की गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 मेडिकल टीमें तैनात की गयी है, जो प्रभावित व्यक्तियों का उपचार कर रही है।

इसके अलावा जनपद स्तर पर बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसका टेलीफोन नम्बर 0549-2220832 एवं मोबाइल नम्बर 9454417979 है, जिस पर प्राप्त होने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के लिये 24X7 कर्मियों की तैनाती की गयी है।

सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण हुये कटान से नदी में पूर्णतया विलीन हुए 97 पक्का, 12 कच्चा एवं 12 झोपड़ी पर अब तक कुल 1 करोड़ 31 लाख 76 हज़ार एवं बर्तन, कपड़ा एवं घरेलू सामान क्षतिग्रस्त होने पर 65 परिवारों में 3 लाख 25 हज़ार की धनराशि प्रभावित व्यक्तियों के बैंक खातें में भेज दी गयी है। सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण हुये कटान के कारण नदी में विलीन हुयी 74.8445 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि के सापेक्ष 612 कृषकों में 45 लाख 74 हज़ार 778 रुपये की धनराशि बैंक खातें में भेज दी गयी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

15 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago