Categories: बलिया

बलिया में बाढ़ से मची तबाही, नेशनल हाईवे 31 टूटा, यूपी-बिहार का सम्पर्क कटा

बलिया में बाढ़ की वजह से हालात काफी ज्यादा खराब हो गए हैं। पानी के बढ़ते दबाव से नेशनल हाईवे 31 टूट गया है। इससे उत्तर प्रदेश और बिहार का संपर्क टूट गया। मुख्य मार्ग टूटने की वजह से आस-पास के रिहायसी इलाकों में पानी भर चुका है।

बता दें कि जिले में गंगा, घाघरा और टोंसी नदी की लहरें तबाही मचा रही हैं। दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। अब एनएच 31 के टूटने से हालात बदतर हो गए हैं। ये हाईवे बैरिया तहसील क्षेत्र अन्तर्गत चांददियर के पास करीब 40 मीटर टूट गया है। बुधवार आधी रात करीब 2.30 बजे ये पुल टूटा। इससे अब बस्तियों में पानी घुस गया है।

एनएच 31 के टूटने के कारण मांझी पुल से सम्पर्क टूट गया है। उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार की पहल पर एनडीआरएफ टीम पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुटी है। एनएच 31 टूटने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गये।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago