Categories: बलिया

बलिया DM का निर्देश, एनएच-31 की मरम्मत कर जल्द शुरू करें आवागमन

बलिया में बाढ़ के कहर से बैरिया के अंतर्गत चांद दियर पुलिस चौकी के पास एनएच-31 हाईवे टूट गया। हाईवे के टूटने से इलाके में हड़कंप मच गया है। कई बस्तियों में पानी भर गया है। ऐसे में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बाढ़ से प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने एनएच 31 के अधिकारी से वार्ता कर निर्देश दिया कि मिर्जापुर से कम से कम 8 ट्रक बोल्डर आज शाम तक गिरवाकर किसी भी हाल में शुक्रवार की शाम तक सड़क का मरम्मत कर आवागमन चालू कराने का निर्देश दिया। एसडीएम सुनील कुमार को निर्देश दिया कि सड़क बन जाने के बाद गावों में घुसे पानी को कई पंपिंग सेट लगाकर निकाला जाए। अगर दो मीटर पानी भी निकल जाए तो काफ़ी राहत हो सकती है।

जिलाधिकारी ने बताया कि रात्रि 1:30 बजे बाढ़ के पानी से सड़क कट जाने के बाद सभी प्रशासनिक अधिकारियो, एनडीआरएफ और पुलिस फोर्स की तत्काल मौके पर भेजा गया। बाढ़ से प्रभावित गांव को बचाने के लिए चार बोट और एनडीआरएफ के माध्यम से गांव के व्यक्तियों को बचाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि नाव की क्षमता के हिसाब से व्यक्तियों को बैठाएं और बोट में बैठने वाले व्यक्तियों की सूची अवश्य बना लें। बोट में फोर्स भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने नाव से बाढ़ से प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी चार से पांच मीटर भरा हुआ है और गंगा नदी खतरा बिंदु से दो मीटर ऊपर बह रही है। यहां की आबादी लगभग 1000 से 1200 जो बाढ़ से प्रभावित है। एडीएम को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए और खाने पीने की व्यवस्था की जाय। निरीक्षण में एसडीएम बैरिया सुनील कुमार, एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago