Categories: बलिया

बलिया के सुल्तानपुर में बाढ़ से हालात भयावह, खेत डूबे, घरों में घुसा पानी

बलिया के सुल्तानपुर गांव में बाढ़ की वजह से हालत भयावह हो गए हैं। गांव में अधिकतर घर बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। अधिकांश लोग घरों की छत पर रहकर दिन गुजार रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी परेशानी होने के बावजूद प्रशासन ने उनकी सुध तक नहीं ली। ग्रामीण आक्रोशित हैं और प्रशासन को कोस रहे हैं।

बता दें कि फेफना थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत पक्काकोट के सुल्तानपुर में बाढ़ के पानी ने गांव के कुछ हिस्सों को चारों तरफ से घेर लिया है। इसके चलते लोगों का आवागमन बंद है, लेकिन प्रशासन के तरफ से इन्हें अभी तक कोई मदद नहीं मिल पाई है। मामले पर जानकारी देते हुए ग्राम निवासी सुनिल राजभर, हलचल राजभर, अनु राजभर, मनकिया देवी, कोशिका देवी आदि ने बताया कि बाढ़ के कारण हम लोगो का रास्ता बंद हो गया है। पानी तेजी के साथ बढ रहा है रात को घर में पानी के साथ साथ साप बिच्छू के चर में आने का भय बना रहता है।

वही घरों के चारों तरफ पानी भरने के चलते लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों को घर में खाने के लिए कुछ नहीं बचा है। वहीं लोगों का कहना है कि हम लोगों कि फसलें भी खराब हो गई हैं, जिसके चलते अब राशन की भी उम्मीद नहीं बची है।

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ से घिर जाने के कारण हम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रात में अगर किसी को कुछ हो जाए तो यहां आस-पास में इलाज कराने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि पानी में जहरीले जंतु सांप बिच्छू आ रहे हैं और उनके घर में घुसने एवं कोई अनहोनी होने का भय सत्ता रहा है।

पक्काकोट निवासी नागेंद्र यादव ने बताया कि बाढ़ के कारण क्षेत्र में लगभग 30 से 40 बीघा धान की फैसले पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। साथ ही भारी मात्रा में मक्का एवं बाजरे की फसले भी तबाह हो गई है जिससे मवेशियों को खिलाने के लिए चारा की कील्लत होने की संभावना बढ़ गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago