Categories: बलिया

बलिया एसपी ने 6 उप निरीक्षकों और महिला आरक्षियों का कार्यक्षेत्र बदला, यहां देखिए सूची

बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जनहित और प्रशासनिक हित में 6 उप निरीक्षकों, 2 महिला मुख्य आरक्षियों और 6 महिला आरक्षियों के कार्यक्षेत्र को बदल दिया है। ऐसे में सभी पुलिसकर्मी अगले आदेश तक नई जगहों पर तैनात रहेंगे।

एसपी ने उपनिरीक्षक धनंजय शुक्ला को थाना नरहीं से थाना खेजुरी भेजा है, तो वहीं उपनिरीक्षक नजर अब्बास को पुलिस लाइन से थाना नरहीं और एसआई रामाशंकर यादव को पुलिस लाइन से थाना बांसडीहरोड की ज़िम्मेदारी दी है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक राजेन्द्र पाण्डेय को पुलिस लाइन एसएसआई से थाना फेफना और उपनिरीक्षक राम नारायन यादव को पुलिस लाइन से कार्यालय 112 भेजा गया है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना नगरा और उपनिरीक्षक उमापति गिरी को पुलिस लाइन से थाना दुबहड़ के लिए भेजा है।

वहीं महिला मुख्य आरक्षी शीला देवी के पुलिस लाइन से थाना बांसडीह, महिला मुख्य आरक्षी रूकसाना बेगम को पुलिस लाइन से थाना नरहीं, महिला आरक्षी गरिमा शुक्ला को पुलिस लाइन से थाना सिकन्दरपुर के लिए भेजा है। महिला आरक्षी प्रिया जायसवाल और मेनिका राजभर को पुलिस लाइन से थाना सहतवार के लिए भेजा है। महिला आरक्षी शालू को पुलिस लाइन से थाना नगरा, महिला आरक्षी अंजु कुमारी को पुलिस लाइन से थाना बैरिया, महिला आरक्षी मनीषा वर्मा को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली के लिए तैनाती दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago