आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश में रावण राज स्थापित कर दिया- स्वामी अभिषेक

युवा चेतना के संरक्षक स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने शुक्रवार को अयोध्या में योगी सरकार पर निशाना साधा । अयोध्या में प्रेस को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की उत्तर प्रदेश में रामराज स्थापित करते करते योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रावण राज स्थापित कर दिया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की 6 साल से अधिक समय से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और 3 साल से अधिक समय से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं ना तो गंगा साफ हुई और ना गौ रक्षा हेतु राष्ट्रीय क़ानून बना।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की धन्यवाद है सुप्रीम कोर्ट का की प्रभु राम के जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया नहीं तो भाजपा सरकार यह पुनीत कार्य भी नहीं करती।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने हेतु संघर्ष शुरू किया है जनता को युवा चेतना का सहयोग करना चाहिए।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा जी के भांजे और दामाद के साथ लूट की घटना हो गई तो फिर आम जनता के सुरक्षा की गारंटी कैसी समझी जाएगी।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की धर्म आस्था का विषय है परंतु धर्म के नाम पर भाजपा राजनीति कर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की गाँव,गरीब,किसान,मजदूर और नौजवान की स्थिति बदत्तर हो गई है एसी स्थिति में जनता को एकजुट होकर युवा चेतना को मज़बूत करना होगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की अपराधी-पुलिस गठबंधन की सरकार चल रही है सबों को एकजुट होकर 2022 में परिवर्तन हेतु संकल्पित होना होगा।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago