आपसी अंतर्कलह से जूझ रही है बलिया में समाजवादी पार्टी !

बलिया डेस्क : यूपी विधानसभा चुनावों में अभी लम्बा वक़्त है लेकिन बलिया समाजवादी पार्टी में बड़ी फूट पड़ गई. बीते दिनों समाजवादी पार्टी द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा रद्द किए जाने के बाद बलिया में पार्टी दो फाड़ होती नज़र आ रही है। पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि पार्टी के ज़िलाध्यक्ष राजमंगल ने विपक्षियों के साथ मिलकर जानबूझकर इस यात्रा को रद्द करवाने का काम किया।

पार्टी में शामिल कई नेताओं का कहना है कि यात्रा को एक साज़िश के तहत रद्द किया गया है और इस साज़िश में ज़िलाध्यक्ष राजमंगल की भी अहम भूमिका है। बता दें कि इस परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय कर रहे थे। पार्टी में शामिल नारद राय के समर्थकों का कहना है कि राजमंगल राय को पसंद नहीं करते, इसी वजह से उन्होंने कार्यक्रम को रद्द करवाने के लिए लेटर जारी किया।

पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार पांडेय ने तो ज़िलाध्यक्ष पर नारद राय की हत्या की साज़िश रचने तक का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गुटों ने ज़िलाध्यक्ष के साथ मिलकर पूर्व मंत्री की हत्या की साज़िश रची थी। इसी वजह से उन्होंने अचानक कार्यक्रम को रद्द किया, जिससे नारद राय को सदमा लगे और उनकी मौत हो जाए।
बता दें कि जिस दिन कार्यक्रम को रद्द किया गया, उसी दिन नारद राय की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। राजकुमार पांडेय के मुताबिक, नारद राय ने परिवर्तन यात्रा के आयोजन के लिए जी जान से मेहनत की थी। वो इसकी तैयारी में कई दिनों से जुटे थे। लेकिन जब अचानक ज़िलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया तो उनकी तबीयत बिगड़ गई।

हालांकि ज़िलाध्यक्ष राजमंगल ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि कार्यक्रम को कोरोना के चलते और प्रदेश नेतृत्व से मिले निर्देश के मुताबिक रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण डीम ने इस कार्यक्रम की इजाज़त नहीं दी थी। ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि मेरे लिए पार्टी का छोटा से बड़ा नेता एक समान है। हमें भी कार्यक्रम रद्द होने का दुख है।

नारद राय और राजमंगल के बीच कथित कलह के पीछे समाजवादी पार्टी के उस फरमान को भी वजह बताया जा रहा है, जिसमें कहा गया था कि संगठन के अहम पदों पर आसीन पदाधिकारी 2022 विधानसभा चुनाव में चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। यानी ज़िलाध्यक्ष सहित मंडलाध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब ये तो आने वाला समय बताएगा की ऊंट किस करवट बैठेगा ?

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago