बलिया के इस विधायक ने एसपी देवेंद्रनाथ को तुरंत हटाने की मांग की !

बैरिया डेस्क : बीते कल रसड़ा में हुए हं’गामे के बाद बैरिया MLA सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ को तुरंत हटाने की मांग की है। शुक्रवार की सुबह विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत में सुरेंद्र सिंह ने रसड़ा कां’ड के लिए पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इनमें प्रशासनिक क्षमता का घोर अभाव है।

जिसके चलते जनपद में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पुलिस विभाग निरंकुश हो गई हैं, आमलोग थाने में जाने से डर रहे हैं।  अधिकांश थानों की कमान पुलिस अधीक्षक ने अपने चहेतों को दे रखा है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए हाल ही में फेफना में सरेआम पत्रकार की हुई हत्या सहित कई आपराधिक घटनाओं का उदाहरण दिया।

मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया है कि इस संबंध में उचित कार्यवाई की जाएगी जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है बीते कल रसड़ा में एक युवक की कथित हि’रासत में पि’टाई के बाद पुलिस और आमजन के बीच झ’ड़प हुई ।

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago