‘अग्निपथ’ पर बवाल के बाद से एक्टिव बलिया DM सौम्या अग्रवाल, अलसुबह से शहर की स्थिति पर नजर

बलिया। अग्निपथ योजना के विरोध में हुए बवाल के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल एक्टिव मोड में आ गई हैं। शुक्रवार को देर रात्रि तक भ्रमण और पुलिस बल को ब्रीफ करने के बाद शनिवार की अलसुबह करीब 4 बजे ही वह शहर में निकल पड़ीं। रेलवे स्टेशन, माल गोदाम, अमृत पाली, काजीपुरा, स्टेडियम सहित पूरे कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखीं। जिलाधिकारी के तत्पर होने का नतीजा यह रहा कि पूरी पुलिस फोर्स भी उत्साह के साथ रात्रि और सुबह भी अलर्ट दिखी।

सुबह से एक्टिव अफसर- तनाव की स्थिति के बीच शनिवार तड़के से ही पुलिस सक्रिय हो गई। सुबह 7 बजे तक स्टेडियम, रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। अफसर शहर में घूमकर हालात का जायजा लेते रहे। उपद्रव के बाद शुक्रवार शाम पहुंचे कमिश्नर आजमगढ़ विजय विश्वास पंत, डीआईजी अखिलेश कुमार, डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी राजकरन नैय्यर सुबह ही शहर की स्थिति का जायजा लेने के लिए निकले गए।


पुलिस ने 109 युवकों को भेजा जेल- अग्निपथ स्कीम के विरोध में शुक्रवार को शहर में उपद्रव के दौरान पुलिस ने करीब 109 युवकों को पकड़ा था। इनमें से कुछ को कोतवाली तो कुछ को सुखपुरा और दुबहड़ थानों में रखा गया था। रात में सभी के खिलाफ 151 की कार्रवाई करते हुए 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, फोटो और वीडियो के आधार पर उपद्रवी युवकों की पहचान की जा रही है। चिह्नित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी संपत्ति के नुकसान का केस- 3 ट्रेनों में तोड़फोड़ और एक डिब्बे में आगजनी की घटना में राजकीय रेलवे पुलिस ने करीब 200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। स्टेशन अधीक्षक संजय की तहरीर पर जीआरपी ने 150-200 अज्ञात पर सरकारी संपत्ति के नुकसान समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रेल पुलिस के अफसरों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। वॉयरल वीडियो और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

दूसरे दिन भी ठप रहा रेल परिचालन– जगह-जगह बवाल और उपद्रव को देखते हुए रेल प्रशासन ने ट्रेनों को रद्द कर दिया था। बलिया-वाराणसी, वाराणसी-छपरा, बलिया-शाहगंज, वाराणसी-छपरा पैसेंजर और मेमू ट्रेन के अलावा करीब 24 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया था। ऐसे में लोगों को बसों और प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। सूत्रों का कहना है कि यहा लम्बी दूरी की सभी ट्रेनें बिहार से होकर आती-जातीं है, इसलिए वहां पर बवाल अधिक होने से यह कदम उठाया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago