Categories: बलिया

बलिया- देर शाम कटानरोधी कामों का जलशक्ति मंत्री ने किया निरीक्षण, नदारद SE पर कार्रवाई के दिए संकेत

बलिया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार देर शाम को कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता (एसई) के अनुपस्थित होने पर सवाल किया और बिना अनुमति अवकाश पर जाने पर नाराजगी जाहिर की। तत्काल उच्च अधिकारियों से बात कर एसई पर बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए। कटान रोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भी नाराजगी जताई।

साथ ही जलशक्ति मंत्री ने माल्देपुर में चल रही परियोजना के बारे में अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा से पूरी जानकारी ली। उन्होंने पैदल पूरी परियोजना का भ्रमण कर कार्य को बारीकी से देखा। पिछले सालों में हुए कटान अधिकारियों से निकलने वाले परिणाम के बारे में भी फीडबैक लिया। एक्सईएन ने बताया कि पर्क्युपाइन के डालने से हैबतपुर में नदी का कटान अपेक्षाकृत कम हुई है।

निरीक्षण के दौरान गांव वालों ने निर्माण काम रुके होने की जानकारी दी। जिस पर मंत्री ने जेई से कड़ाई से पूछताछ की। जेई ने मैटेरियल की कमी होने की जानकारी दी। इस पर मंत्री नाराज हुए और कहा कि ऐसी गम्भीर परियोजनाओं में लापरवाही कत्तई ठीक नहीं है। हर हाल में कार्य की रफ्तार बढ़ाई जाए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, धर्मेंद्र सिंह, सीडीओ प्रवीण वर्मा सहित बाढ़ खण्ड के अधिकारी थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago