Categories: बलिया

बलिया में बड़ी कार्रवाई! ड्यूटी से गैरहाजिर मिले 104 शिक्षकों का काटा गया वेतन

बलिया में शिक्षा विभाग में लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। जहां अब महानिदेशक स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ के आदेश पर बीएसए में 104 शिक्षकों लोगों का वेतन काट दिया है। विद्यालय के नियमित निरीक्षण और अनुश्रवण में अनुपस्थित होने पर कार्रवाई की गई है। बीएसए मनिराम सिंह ने अनुपस्थित तिथि का वेतन काटने का आदेश दिया है।

बता दें 48 सहायक अध्यापक, 09 हेडमास्टर, 34 शिक्षामित्र, 11 अनुदेश और 02 चपरासी पर कार्रवाई की गई है। बीएसए ने सभी से अनुपस्थिति का कारण एक सप्ताह के अंदर खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से तलब किया है। बीएसए ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक का अपने विद्यालय में अनुपस्थित पाया जाना, उनकी अनुशासनहीना, उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों की अवहेलना और सौंपे गये कार्यो और दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है, जो किसी भी दशा में क्षम्य नहीं है।

बीएसए ने सम्बंधित अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का अनुपस्थिति के दिन का वेतन/मानदेय कटौती करते हुए उन्हें निर्देशित किया है कि अपनी अनुपस्थिति का कारण सात दिन के अन्दर खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। नहीं तो और भी कठीन कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने कहा है कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 week ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago