बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते प्रधान पति ने पूर्व प्रत्याशी के घर पर हमला कर दिया। घटना में 70 वर्षीय प्रत्याशी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सात नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया है। वहीं 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना बहुताचक उपाध्याय गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां मंटू सिंह प्रत्याशी थे। उनके ऊपर आपसी रंजिश को लेकर प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार यादव ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। इससे मंटू सिंह के पिता सुरेश बहादुर सिंह उम्र 70 वर्ष घायल हो गए।
मंटू सिंह ने बताया कि वे परिवार के साथ रसड़ा के बरही कार्यक्रम में गए थे। इस बीच प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार यादव अपने दर्जनभर समर्थकों के साथ लाठी डंडा और हिंसक हथियार लेकर घर पर हमला कर दिया और घर से नगदी और लाखों के गहने भी लेते गए। पीड़ित आलोक विजय सिंह उर्फ मंटू सिंह के लिखित तहरीर पर उभांव थाना पुलिस ने सात नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…