Categories: बलिया

खतरा बिंदू से काफी ऊपर पहुंची घाघरा, बलिया के तटीय इलाकों में बाढ़ का संकट

पूर्वांचल में घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर उफान पर है। बलिया में घाघरा ने खतरा बिंदू को पा कर लिया है। घाघरा की उफनती लहरें पिछला रिकार्ड तोड़ने को बेताब दिख रही हैं। वहीं गंगा भी उफान पर है। गंगा का जलस्तर चेतवानी बिंदु के एक दम करीब है। जिससे तटीय इलाकों में हड़कंप का माहौल है।

चेतावनी विन्दु के करीब पहुंचने के बाद गंगा की लहरें एक बार फिर कटान के रूप में कहर बरपाने लगी हैं। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे गंगा का जल स्तर 56.320 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां चेतावनी विन्दु 56.615 मीटर और खतरा विन्दु 57.615 मीटर है।

मंगलवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 56.00 मीटर था। आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में आठ सेमी प्रति घंटे का तीव्र बढ़ाव हो रहा है। इस तरह पिछले 16 घंटे मे 1.32 मीटर का तीव्र बढ़ाव हुआ है। वही घाघरा का पानी पेटे से निकलकर निचले इलाकों में फैलने लगा है। इससे टीएस बंधे पर बने रेगुलेटरो पर दबाव बनाने लगा है। वहीं तुर्तीपार गेज पर सुबह आठ बजे घाघरा का जलस्तर 64.790 मीटर दर्ज किया गया। नदी यहां खतरा बिन्दु 64.01 मीटर से 78 सेमी ऊपर और हाई फ्लड लेवल 66.00 मीटर से मात्र 1.21मीटर नीचे बह है। दोनों नदी के उफान पर आने से एक बार फिर बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है। जिसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट पर है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

7 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

7 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

7 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

7 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

7 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

9 hours ago