बलिया में एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बैरिया थानाक्षेत्र के गांव की 17 वर्षीय किशोरी 30 अप्रैल को लापता हो गई थी। किशोरी की मां की तहरीर पर 2 मई को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर की गई थी।
मामले को लेकर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को किशोरी को अपहरण से मुक्त करा लिया था। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि भदोही जिले के चौरी थानाक्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासी हजरत अहमद (23) ने उसे अगवा कर दुष्कर्म किया।
किशोरी के बयान के आधार पर पूर्व में दर्ज मामले में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा जोड़ी है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को सोनबरसा चौराहे के निकट गिरफ्तार कर लिया।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…