बलिया में जदूयू के सम्मेलन में होगा दिग्गजों का जमावड़ा, तैयारियाँ पूरी

बलिया।  बलिया में सोमवार को टाउनहाल मे आयोजित जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिग्गजों का जमावड़ा होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस कार्यक्रम मे बिहार सरकार के कैविनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रवण कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बलिया में इस कार्यकर्ता सम्मेलन को लोकसभा चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

यह जानकारी जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने देते हुए बताया कि बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रवण कुमार के अलावा सांसद सिवान कविता सिंह,MLC रवींद्र कुमार राष्ट्रीय सचिव अनूप सिंह पटेल, प्रदेश संयोजक सत्येंद्र पटेल ,मोहन राजभर आदि समेत कई लोग सम्मेलन में भागीदारी करेंगे।

प्रदेश महासचिव ने बताया सम्मेलन मे मुख्य रूप से पार्टी को उत्तर प्रदेश मे बिस्तार और अगामी लोकसभा चुनाव के बारे मे और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी ।।सम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष भारत भूषण सिंह, जिला महासचिव पंकज सिंह, सुधीर सिंह सोनू, जिला प्रवक्ता रोहित चौबे, संजीव सिंह, संदीप यादव , मन्थू प्रसाद, रामचन्द्र पासवान, भानु प्रताप, पारस नाथ, संजय , फूलचन्द्र, ओम प्रकाश, राज कुमार पासवान, आदि गांव-गांव जाकर लोगो से सम्मेलन में भागीदारी करने की अपील कर रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago