बलिया में आप पार्टी ने बिजली कटौती पर निकाला लालटेन जुलूस, योगी सरकार को घेरा

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह के आह्वान पर रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में बिजली कटौती को लेकर लालटेन जुलूस निकाला गया. इसी क्रम में बलिया में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शांत राज भारत के नेतृत्व में लालटेन जुलूस निकाला. भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बलिया शहीद चौक से से बलिया रेलवे स्टेशन, मालगोदाम रोड, सिनेमा रोड, आर्य समाज रोड होते हुए पुनः बलिया शहीद चौक तक लालटेन जुलूस निकाला गया इस दौरान अघोषित बिजली कटौती पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

जिला अध्यक्ष सुशांत राज भारत ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है.जनता बिजली कटौती से त्राहिमाम कर रही है पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं.अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं और गर्मी के कारण तमाम बीमारियों का शिकार हो रहे हैं.

पार्टी की ओर से उन्होंने सरकार से मांग की प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाये जिससे इस भयंकर गर्मी से लोगों को निजात मिल सके और लोगों की मौतें न हों, गर्मी के कारण प्रदेश में जो मौतें हुई है उन मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाये और बिजली विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाये.  उन्होंने कहा ये बेहद दुर्भाग्य है कि 21वी सदी में लोगों को बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो रही है. बिजली आपूर्ति न होने की वजह से गर्मी के कारण लोगों की मौत हुई है ये मौत नहीं हत्या है. लोगों की मौतों पर भाजपा के मंत्री संवेदनहीन बयान दे रहे हैं ये दुःखद है. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की केजरीवाल सरकार बिना कटौती 24 घंटे बिजली दिल्ली की जनता को उपलब्ध करा रही है. उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार से जानना चाहती है कि जब दिल्ली की जनता को मुफ्त और बिना कटौती 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो सकती है तो उत्तर प्रदेश की जनता को देश में सबसे महंगी और बिना कटौती 24 घंटे बिजली क्यों नहीं उपलब्ध हो पा रही है ?

जबकि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की जनता को मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था आखिर यह वादा जुमला क्यों हो गया? जनता जानना चाहती है. उन्होंने कहा आज उत्तर प्रदेश में 27000 मेगावाट बिजली की जरूरत है, और मात्र 4 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. 23 हजार मेगावाट बिजली बाहर से खरीदी जा रही है.उसके बाबजूद 10- 12 घंटे की बिजली कटौती होती है. अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान है. बिजली विभाग में वर्तमान में 1 लाख कर्मचारियों की जरूरत है लेकिन मात्र 34 हजार कर्मचारी बिजली विभाग में कार्यरत हैं.

66 हजार बिजली कर्मचारियों की कमी है जिसकी वजह से विभाग ठीक से काम नहीं कर पा रहा है. ट्रांसफार्मर फूंक जा रहे है, जगह जगह तार टूट रहे है कर्मचारियों के अभाव में काम नहीं हो पा रहा है और लोग गर्मी में रहने को मजबूर है.  लालटेन जुलूस* में राजकुमार पांडे, दुर्गेश कुमार कवि जी, शक्ति सिंह, लक्ष्मण सिंह, अंकुर साहनी, छोटेलाल चौरसिया, सत्येंद्र नाथ वर्मा, अंजनी तिवारी, उषा राय, अशोक कुमार, जवाहर पासवान, प्रमोद कुमार गुप्ता, संत प्रकाश सिंह, बबलू राजभर, सुगन लाल यादव, अभय कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, विजय शंकर राजभर, ओमप्रकाश मिश्रा, सर्व दमन जयसवाल, डॉक्टर कांतेश्वर मिश्र, अभिषेक पांडे, बिहारी लाल यादव, सिपाही वर्मा, अजय राय मुन्ना, प्रवीण सिंह, विशाल सिंह, अली नवाब, अभिमन्यु यादव, ओमानंद जी महाराज, ऋषिकेश यादव, टुनटुन कुमार, भुवाल, संदीप सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, अभिमन्यु यादव, रियाज अंसारी, धनंजय यादव, टुनटुन, अमरेश कुमार यादव, ओम प्रकाश मिश्रा, राहुल पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे l

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago