Categories: बलिया

बलिया – बारिश में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट, ऐसे करें बचाव… भूल से भी ना करें ये गलती

बलिया। बारिश का मौसम आते ही बिजली गिरने की आशंका बढ़ जाती हैं। ऐसे में जिला आपदा प्रबंधन ने अपील की है कि आकाशीय बिजली से बचने के उपायों को अपनाया जाएं मोबाइल में मौसम विज्ञान विभाग भारत सरकार का दामिनी और सचेत एप डाउनलोड करें, ताकि पहले से जानकारी होने पर किसी अनहोनी से बच सकें। जिला आपदा विशेषज्ञ पीयूष कुमार सिंह ने बचाव की जानकारी भी दी।

ये गलती कभी न करें –
1. वज्रपात से बचने के लिए पेड़ों के नीचे, मोबाइल टावर और ऊंचे मकान के नीचे शरण न लें।
2. बच्चों को बाहर न खेलने दें, लोहे की खिड़की, दरवाजे और हैण्डपम्प आदि को न छुएं।
3. धातु से बने छाते का प्रयोग न करें, लैण्डलाइन और बिजली उपकरणों का उपयोग न करें।
4. खुल वाहनों में सवारी न करें, बचाव के लिए जमीन पर न लेटें और तैराकी या नौकायन न करें।

ऐसे करें बचाव –
1. मौसम खराब होने पर किसी पक्के घर में शरण लें, आसपास सुरक्षित स्थान न होने पर दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें और घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाएं।
2. घरों में विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें। यदि खेतों में हैं तो तुरन्त सूखे स्थान पर चल जाएं। हाईटेंशन तारों, पोखरों, बिजली के खंभोंऔर कटीले तारों से दूर रहें।
3. दामिनी एप का इस्तेमाल करें जो लगभग 20 से 40 किमी के क्षेत्र में संभावित लाइटनिंग अलर्ट का जारी करता है, जिससे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने और बचाव का समय मिल जाता है।
4. सचेत एप भी डाउनलोड करें, जिससे मौसम की जानकारी और विभिन्न आपदाओं की जानकारी के साथ ही एडवाइजरी भी मिल सके। ऐसे आप आपदा से बच सकते हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago