Categories: बलिया

बलिया में दूसरे की जगह बीएड प्रवेश परीक्षा दे रहा आरोपी गिरफ्तार

बलिया में बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि 9 जून को जनपद में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2 पालियों में किया गया था, इसके लिए जिलेभर में कुल 22 केंद्र बनाए गए थे। इनमें से एक केंद्र पर आरोपी अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, फर्जी तौर पर परीक्षा देने वाले युवक का नाम दिलीप कुमार सिंह पुत्र शिवानंद सिंह है, जो बस्ती पोस्ट मुंडेरा थाना रसड़ा का निवासी है। ये 9 जून को केन्द्र कोड नं. 21412 रामदाहिन सिंह इण्टर कालेज आमघाट में दूसरी पाली के दौरान पंकज कुमार सिंह की जगह फर्जी तरीके से परीक्षा देने पहुंच गया था।

व्यवस्थापक आशुतोष कुमार सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने दिलीप को कूट रचित दस्तावेज के साथ हिरासत पुलिस में लिया गया। केन्द्र व्यवस्थापक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं को तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को चालान न्यायालय में पेश कर जेल जेल भेज दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago