बलिया- एसबीआई बैंक के ग्राहक का आरोप, खाते से गायब हो गए 1.12 लाख रुपये

बैरिया डेस्क: बलिया के बैरिय में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र बैजनाथपुर से जुड़े एक खाताधारक के खाता से एक लाख बारह हजार रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित खाताधारक बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी तेज नारायण यादव ने शनिवार को इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की। शिकायती पत्र के मुताबिक तेज नारायण यादव अपने एकाउंट से विड्राल पर्ची के अलावा आधार कार्ड से भी लेन-देन करता है।

बताया कि जून 2019 के बाद से वह कभी भी लेन देन नहीं किया है। बावजूद इसके प्रति माह दस हजार रुपये अन्य बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र द्वारा आधार कार्ड के माध्यम से एक लाख बारह हजार रुपए निकाल लिया गया। इसकी जानकारी उसे तब हुई, जब वह शनिवार को ग्राहक सेवा केंद्र पर पैसा निकालने पहुंचा। पता चला कि उनके खाता में पैसा नहीं है। यह बात सुन तेज नारायण का होश उड़ गया। एकाउंट की जांच ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक द्वारा कराए जाने पर पता चला कि

पैसा किसी अन्य बैंक के किसी ग्राहक सेवा केन्द्र से आधर कार्ड द्वारा निकाला गया है। इस सम्बंध में एसबीआई कोटवां के शाखा प्रबंधक विवेक सिंह ने बताया कि इस खाते से भुगतान किसी अन्य बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से आधार कार्ड के द्वारा निकाला गया गया है। जांच के लिए बैंक के आईटी विभुग को पत्र भेज दिया गया है। जांचोपरांत पता चल सकेगा कि पैसा कैसे और कहा से निकला है।

हमारे यहां से नहीं निकला पैसा: संचालकग्राहक सेवा केंद्र संचालक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पैसा हमारे यहां से नहीं निकला है। बताया कि आधार कार्ड द्वारा कोई भी किसी दूसरे का पैसा नहीं निकाला सकता है, क्योंकि जिसका आधार कार्ड है उसके बिना उंगली लगाये पैसा नहीं निकल सकता है

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago