वाह रे बलिया में विकास- 4 दिनों तक लगा जाम, गाड़ियाँ फंसी रही, स्कूली बच्चे फंसे रहे

बेल्थरा रोड- खराब सड़कों की वजहसे बेहाल बलिया पहले से था ही लेकिन अब हालात इतने बुरे हो गए कि अब कई कई दिनों तक जाम लगने लगे हैं. बता दें कि चौकिया मोड़-मधुबन मार्ग पर जाम चौथे दिन तक बना रहा, ऐसे में लोगों को किस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसका अंदाज़ा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है. इस जाम में स्कूली गाड़ियों के साथ साथ तमाम ट्रक और कारें फंसी रहीं.

जब जाम के खुलने की संभावना नहीं ही दिखी तो बच्चों को स्कूल बस से उतार दिया गया और उन्हें पैदल ही स्कूल जाना पड़ा. कस्बे से सटे इस मार्ग की हालात एकदम खराब हो चुकी है.
बिल्थरारोड से वाया मधुबन, गोरखपुर से लेकर आजमगढ़ और मऊ को जाने वाला यह नेशनल हाईवे अब गली मोहल्लों की ऐसे रास्तों में तब्दील हो चुका है जहाँ पर सड़क से ज्यादा गढ्ढे दिखाई देते हैं. ऐसे में लोगों को हर रोज़ जाम से जूझना पड़ता है.

अब हालत बाद से बदतर होते जा रहे हैं और शनिवार को जाम से विकराल रूप ले लिया. गाड़ियों की लम्बी लम्बी लाइनें लग गयीं. ऐसे में लोगों ने जब इसकी शिकायत की तो पीडब्ल्यूडी के एई एसबी मिश्र मौके पर पहुंचे. इसके बाद इसकी मरम्मत का काम शुरू हुआ. उन्होंने कहा है कि इसके निर्माण में 14 करोड़ रूपये खर्च होने के अनुमान है और इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है.

वहीँ दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि दिन ब दिन स्थिति खराब होती चली जा रही है. लोगों ने बताया कि जब भी जाम लगता है तो लोग शिकायत करते हैं तो विभाग काम चलाने के लिए ईट के टूकड़े लाकर इसमें डाल देता है जिसकी वजह से रास्ता और ख़राब होता जा रहा है. फिलहाल चौकिया मोड़ से लेकर डिग्री कॉलेज कुशहांभांड गांव के बीच रास्ता एकदम खराब हो चुका है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago