बलिया की अंजली यूपी खो-खो टीम की नई कप्तान, जिले के 8 खिलाड़ी गुजरात रवाना

बलिया डेस्क: उत्तर प्रदेश बालिका खो-खो टीम की ज़िम्मेदारी अब बलिया की बेटी अंजलि यादव निभाएंगी. दरअसल उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है. बलिया के लोगों के लिए यह एक बेहद ख़ुशी और गर्व की बात आप. अपनी मेहनत और काबिलियत की बदौलत अंजलि यादव यहाँ तक पहुंची हैं और उन्हें पूरी टीम की कमान सौंप दी गयी है.

आपको बता दें कि 19 अक्टूबर से गुजरात में जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है जोकि 23 अक्टूबर तक चलेगा. यह चैंपियनशिप गुजरात के सूरत में होने वाली है जिसके हिस्सा लेने के लिए बलिया के आठ खिलाड़ी रवाना हुई हैं. इन आठ खिलाड़ियों में पांच लड़कियां हैं और तीन लड़के हैं.

लड़कियों में प्रिय राजभर, पूजा पाण्डेय, अज्ञलि यादव, मीनाक्षी शर्मा और मोहिनी गुप्ता शामिल हैं वहीँ दूसरी तरफ लड़कों में पवन कुमार के साथ साथ अजीत शर्मा राजन श्रीवास्तव शामिल हैं. इस तरह बलिया जिले के खिलाड़ियों के ऊपर यूपी टीम को जीत दिलाने की ज़िम्मेदारी है.आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश बालिका खो-खो टीम की कोच प्रिती गुप्ता को बनाया गया है.

वहीँ बलिया के खिलाड़ियों के इस मुकाम तक पहुँचने को लेकर बलिया खो-खो संघ के लोग भी काफी उत्साहित हैं और बलिया के खिलाड़ियों से उन्हें काफी उम्मीदें हैं.सभी को पूरा यकीन है कि टीम की जीत में अहम् भूमिका निभाकर यह खिलाड़ी बलिया का नाम देश भर में रोशन करेंगे.

वहीँ बलिया खो-खो संघ के अध्यक्ष कुंवर अरुण कुमार की तरफ से बलिया के खिलाड़ियों को ढ़ेरों मुबकराबाद दी हैं और होने वाली नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में बढियां प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. संघ के बाकी लोगों को कहना है कि बलिया के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. मौका जब भी मिला है बलिया के लोगों ने खुद को साबित करके दिखाया है और इस बार भी यही होगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago