नगरा-गड़वार मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

बलिया। जनपद के नगरा—गड़वार मार्ग इंदरपुर पेट्रोल पम्प के पास रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे दो बाइकों की आमने सामने जबदस्त टक्कर हो गयी। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना इतना भयानक था कि दोनों बाइकों को परखच्चे उड़ गये।

वहीं इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में एक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइको को कब्जे में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नगरा गड़वार मार्ग पर इंदरपुर पेट्रोल पंप के सामने दो बाईको की जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।

बाईको की टक्कर की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंचे परिजनो ने घायलों के साथ गये। जिसमें दो को बलिया तो एक को मऊ इलाज के लिये लेकर गये है।

घायलों में गजियापुर निवासी दुर्गेश तिवारी 25 वर्ष व गजियापुर के ही कैलाश यादव 50 बाईक से सलमपुर की तरफ जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर से सलेमपुर की तरफ से लाला राजभर 50 वर्ष से इंदरपुर जा रहे थे।

इसी बीच दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबदस्त भी कि दोनों बाइकों के परखचे उड़ गये।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ताखा चौकी प्रभारी रामगोपाल त्यागी मय फोर्स के साथ ग्रामीणों की मदद से घायलो को अस्पताल भिजवाया। वहीं इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय मे दुर्गेश तिवारी की मौत हो गयी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago