लखनऊ: रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन पर तेज धमाका हुआ और फिर बाद में भीषण आग लग गई। इस घटना से वहां गाड़ी का इंतजार कर रहे यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि यह आग प्लेटफार्म नंबर 4 पर स्थित केबिल बॉक्स में लगी, जहां पहले तेज धमाका हुआ और फिर बाद में भीषण आग का रूप धारण कर लिया।
सूचना के बाद मौके पर रेलवे कर्मचारी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में अभी तक किसी तरह का जानमाल की नुकसान होने की खबर नहीं है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे रेलवे के अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। आग लगने के पीछे प्लेटफार्म के नीचे से जा रही है केबिल बॉक्स में अचानक शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
बता दें कि तेज धमाके बाद मौके पर अचानक अफरा-तफरी मच गई थी। लेकिन रेलवे पुलिस और कर्मचारियों ने अपनी सूझ बुझ दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। मीडिया संस्थानों में छपी खबरों ने अनुसार, प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों को दूसरे जगह शिफ्ट किया गया है। हादसे के बाद से प्लेटफार्म संख्या चार व पांच पर ट्रेनों की आवाजाही फ़िलहाल रोक दी गई है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…