नोडल अधिकारी कानून व्यवस्था की समीक्षा कर, साथ जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर

बलिया। शासन की ओर से आए नोडल अधिकारी सन्तोष कुमार राय ने दो दिवसीय दौरे से दूसरे दिन रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतें। समाधान दिवसों पर आईं शिकायतें दोबारा अगले समाधान दिवस पर नहीं आए। उससे पहले उन शिकायतों का गुणवत्तापरक समाधान हो जाना चाहिए। टालने की नीति न रखें। एसडीएम-सीओ की टीम अधिकांश संवेदनशील मामलों को अपने स्तर से निपटा लें। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सरकारी स्कूलों में भी निरीक्षण करते रहें।

नोडल अफसर ने शहर व कस्बों में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया। प्लास्टिक के खिलाफ चलाए गए अभियान की भी समीक्षा की। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि लोकल दुकानदारों के साथ बैठक कर उनसे भी आश्वस्त हो लें कि वे किसी को प्लास्टिक नहीं देंगे। खलिहान या सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर भी गंभीरता से करवाई हो। नगरपालिका व नगर पंचायतों को जन सहयोग के माध्यम से विकसित किए जाने पर जोर दिया। असलहों के लाइसेंस नवीनीकरण के बाद थानों में दर्ज कराना भी सुनिश्चित किया जाए। लंबे समय से जब्त असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई हो। गुंडा एक्ट अधिनियम, एक्साइज एक्ट के साथ भू माफियाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की। बलिया शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए पार्किंग का प्रस्ताव बनाकर नगर विकास विभाग लखनऊ को भेजने की बात कही। नोडल अधिकारी ने कहा कि जो भी निरोधात्मक कार्रवाई हो उसका प्रचार प्रसार भी हो, ताकि लोग गलत कार्य करने से डरें। यह भी सुनिश्चित करा लिया जाए कि किसी विभाग की सरकारी जमीन पर कोई अवैध कब्जा ना हो। बैठक में डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी श्रीपर्णा गांगुली, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह समेत सभी एसडीएम, सीओ मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago